- श्याम ने अपने दोस्त सुरजीत से पूछा - ''सुरजीत भाई,
घर के बाहर क्यों खड़े हो और यह चोटें कैसे लगीं ?''
सुरजीत - ''हुआ यूं कि .....''
श्याम (बीच में ही बात काटते हुए) - ''कितनी बार कहा कि लोगों से झगड़ा
मत किया करो। कम्बख्त ने मार मार कर तेरा क्या हाल कर दिया है। बुरा हो
उसका ... कीड़े पड़ें उसे ...।''
सुरजीत - ''बस, बस, मैं अपनी पत्नी के बारे में और गलत बातें नहीं सुन
सकता ।''
- कॉलेज के पहले दिन, प्राचार्य महोदय ने छात्रों को
कॉलेज के नियम समझाये - ''कोई भी लड़का लड़कियों के हॉस्टल में नहीं जा
सकेगा। इसी प्रकार कोई भी लड़की लड़कों के हॉस्टल में नहीं जा सकती। इस
नियम उल्लंघन करने पर पहली बार 100 रूपये जुर्माना भरना पड़ेगा। दूसरी
बार पकड़े जाने पर 200 रूपये जुर्माना भरना पड़ेगा। इसी प्रकार यदि तीसरी
बार पकड़े गये तो 1000 रूपये जुर्माना अदा करना होगा। किसी को इस बारे
में कुछ पूछना है ? एक लड़के ने हाथ उठाया और पूछा , ''पूरे एक सत्र के
लिये क्या देना होगा सर ?''
- एक युवक नौकरी के लिये आवेदन पत्र भर रहा था। जब वह
इस प्रश्न पर आया ''क्या आप कभी गिरफ्तार किये गये हैं ?'' उसने लिखा
'' नहीं'' अगला प्रश्न (जो उन लोगों से सम्बन्धित था जिन्होंने उक्त
प्रश्न का उत्तर हां में दिया है ) था - ''कारण ?'' युवक ने उसके सामने
लिखा - ''कभी पकड़ा नहीं गया'' ।
- साक्षात्कारकर्ता, आवेदक से - ''इस पद के लिये हमें
ऐसा व्यक्ति चाहिये जो जिम्मेदार हो ।''
आवेदक - ''मैं इस पद के लिये बिलकुल योग्य हूं क्योंकि मेरी पिछली नौकरी
के दौरान जब भी कुछ नुकसान होता था तो वे कहते थे कि इसके लिये मैं
जिम्मेदार हूं।
- एक युवक नौकरी के लिये इंटरव्यू देने गया। इंटरव्यू
की समाप्ति पर साक्षात्कारकर्ता ने उससे अंतिम सवाल पूछा - ''आप कितने
वेतन की अपेक्षा रखते हैं ?'
युवक ने जवाब दिया - ''यही कोई पांच लाख रूपये सालाना के आसपास वेतन और
उसी अनुसार भत्ते।'
साक्षात्कारकर्ता - ''अच्छा ये बताओ अगर तुम्हें दस लाख रूपये सालाना
वेतन, करीब पांच लाख रूपये के आसपास भत्ते, पॉश कॉलोनी में एक बंगला,
आने जाने के लिये एक होंडा सिटी और शहर से बाहर जाने पर मुफ्त हवाई
यात्रा दी जाये तो तुम्हें मंजूर होगा।'
युवक - ''वाह क्या बात है ! कहीं आप मजाक तो नहीं कर रहे ?'
साक्षात्कारकर्ता - ''हां, लेकिन मजाक पहले तुमने शुरू किया था।'
मित्र को भेजियेँ
सुझाव/प्रतिक्रिया
प्रस्तुती जय चन्द्र झा
jcmadhubani@yahoo.com
|
|
|