| MithilaLive > साहित्य >>चुटकुलॆ |
पुलिस में सिपाहियों की भर्ती के लिये साक्षात्कार के दौरान अभ्यार्थियों
को एक व्यक्ति की तस्वीर दिखाते हुये साक्षात्कारकर्ता ने कहा - ''एक
पुलिसवाले में निरीक्षण करने की शक्ति का होना बहुत आवश्यक है। इस चित्रको
ध्यान से देखो और बताओ कि इसमें तुम्हें क्या खास बात दिखाई देती है ?''
पहले आवेदक ने कहा - ''इस आदमी के सिर्फ एक कान है ?'' ''तुम जा सकते हो'' - साक्षात्कारकर्ता ने असंतुष्टि का भाव प्रदर्शित करते कहा। दूसरा आवेदक आया और बोला - ''यह एक कान वाला आदमी है।'' ''बाहर निकल जाओ'' - साक्षात्कारकर्ता चिल्लाया। अब तीसरे आवेदक की बारी थी। पहले दो आवेदकों ने उसे बताया कि साक्षात्कारकर्ता को यह सुनना पसंद नकि तस्वीर में जो आदमी है उसके एक ही कान है। ''इस जानकारी के लिये धन्यवाद''- तीसरे आवेदक ने कहा और साक्षात्कार कक्ष में प्रवेश कर गया। उसने पहले थोड़ी देर तक तस्वीर को घूरा फिर बोला - ''यह आदमी कान्टेक्ट लेस पहनता है।'' साक्षात्कारकर्ता इस नये निरीक्षण से प्रभावित हुआ । बोला - ''शाबाश ! लेकिन मुझे बताओ कि तुमने ये कैसे जाना ?'' ''चूंकि इस आदमी के एक ही कान है इसलिये वह चश्मा तो पहन ही नहीं सकता न!'' - आवेदक ने कहा । ........................................................... एक पति पत्नी अपनी शादी की पचासवीं सालगिरह मना रहे थे कि अचानक पति रोने लगा । पति को रोते देख पत्नी ने कारण पूछा । पत्नी की आंखों में देखते हुये पति बोला - ''प्रिये क्या तुम्हें याद है आज से पचास साल पहले तुम्हारे पिता ने हमें तुम्हारे घर के पीछे वाले बगीचे में छुपकर मिलते हुये रंगे हाथों पकड़ा था ?'' पत्नी के ''हां'' कहने पर पति ने पूछा कि क्या उसे याद है कि उस वक्त उसके पिता ने मुझसे क्या कहा था ? क्या कहा था । मुझे याद नहीं आ रहा । - पत्नी ने जवाब दिया। उन्होनें कहा था कि अगर मैंने तुमसे शादी नहीं की तो वे मुझे पचास सालों के लिये जेल में डलवा देंगे। तो क्या हुआ । तुमने तो शादी कर ली ना । पत्नी ने पति की ओर देखते हुये कहा। यही तो सोच रहा हूं कि अगर मैंने उनकी बात नहीं मानी होती तो कम से कम आज मैं आजाद हो गया होता । ................................................................ एक आदमी को हाइवे के बीचोंबीच सफेद पट्टियां पोतने का काम दिया गया। पहले दिन उसने छ: मील तक पुताई की। अगले दिन तीन मील और उसके अगले दिन मात्र एक मील की ही पुताई की। जब उसके ठेकेदार ने उससे इसका कारण पूछा तो उसने जवाब दिया - ''मैं इससे ज्यादा और जल्दी काम नहीं कर सकता। हर अगले दिन मुझे अपनी रंग की बाल्टी तक आने के लिये ज्यादा दूरी तय करना पड़ती है।'' ................................................................... एक लड़के को सुपर मार्केट में नौकरी पर रख लिया गया। नौकरी के पहले दिन जब वह पहुंचा तो मैनेजर ने मुस्कुराहट के साथ उसका स्वागत किया, उसके हाथ में एक झाड़ू थमाई और कहा - ''तुम्हारा पहला काम है स्टोर की सफाई करना।'' ''लेकिन मैं एक कॉलेज ग्रेजुएट हूं'' - लड़के ने कहा। ''ओह, अच्छा! दरअसल मुझे पता नहीं था।'' मैनेजर ने कहा। ''लाओ ये झाड़ू मुझे दो। मैं तुम्हें बताता हूं कि कैसे करना है।'' ..................................................................... एक कामगार अपने वेतन का चेक लेकर अपने मालिक के पास पहुंचा - ''यह चेक मेरे वेतन से दो सौ रूपये कम का है।'' उसने कहा। ''मुझे पता है'' - मालिक ने कहा। ''पिछले महीने जब मैंने तुम्हें दो सौ रूपये ज्यादा का चेक दिया था तब तो तुमने कोई शिकायत नहीं की थी।'' ''ठीक है, वह आपकी पहली गलती थी इसलिये मैंने ध्यान नहीं दिया।'' - कामगार ने जवाब दिया। ''लेकिन अगर गलती करना आप अपनी आदत बना लेंगे तो मुझे कहना ही पड़ेगा न।'' आपको हमारे चुटकुले कैसे लगे यह जरूर बताएं मुझे इंतज़ार रहेगा धन्यवाद
|
|